16jjrp02- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ के बच्चों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत
- फोटो : samvad
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ ने जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट कार्यक्रम में दूसरा स्थान पाया है। इंफॉर्मेशन ऑफिसर रविंद्र कौशिक ने बताया कि 14-15 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी खुम्मार में जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट- 2025 हुए थे। इसमें ग्रुप डांस (9- 12) प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, पहला स्थान राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा को मिला। जहाजगढ़ टीम की हरियाणवी संस्कृति को दर्शाती प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल पहुंचने पर जहाजगढ़ टीम का प्राचार्य डॉ लाली, इन्फोर्मेशन ऑफिसर रविंद्र कौशिक, हिंदी प्राध्यापक पवन कुमार, स्कूल इंचार्ज राजबाला जाखड़ और प्राध्यापिका पूनम और समस्त स्टाफ ने स्वागत किया। टीम की तैयारी प्राध्यापिका अन्नू, प्राध्यापिका पूनम और अध्यापिका अंजना ने करवाई थी।