फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्कृष्ट कार्य पर स्कूल को मिला अवॉर्ड

Mon, 13 Oct 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : करिअर चेंज मेकर द्वारा दिए गए अवार्ड के साथ हरदयाल पब्लिक स्कूल निदेशिका अनुराधा याद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड पर स्थित हरदयाल पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की एक नई मिसाल कायम की है। करियर चेंज मेकर की ओर से विद्यालय को बेस्ट इन्नोवेटिव स्कूल और बेस्ट स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, उत्कृष्ट प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय व सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण है। इन पुरस्कारों के लिए करियर चेंज मेकर ने विद्यालय के नवाचार प्रयासों और उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना की है। विद्यालय की निदेशिका अनुराधा यादव ने इस उपलब्धि पर हर्ष और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें