फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वारदात के बाद दिल्ली भाग गए थे लूट के आरेापी

Tue, 30 Jan 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन सप्ताह पहले शहर के किला मोहल्ला में ज्वैलरी शॉप हुई लूट में आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने कई टीमों को इसमें लगाने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। एक सीसीटीवी फुटेज में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी टिकरी बॉर्डर से दिल्ली में जाते हुए नजर आ रहे हैं। जल्द ही उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 8 जनवरी की शाम किला मोहल्ला स्थित एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात हो गई थी। दुकान में तीन बदमाशों ने घुसकर चाकू और पिस्तौल के बल पर नकदी समेत सोने-चांदी के काफी आभूषण लूट लिए थे। आरोपियों ने दुकान मालिक पश्चिम बंगाल मूल के शेख जमालुद्दीन उर्फ लाला को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया था। इनमें एक सिटी थाना तो दो-दो सीआईए-1 और 2 की पुलिस शामिल रही, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि लूटकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। इनमें टिकरी बॉर्डर से आरोपी दिल्ली की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। दुकान मालिक के अनुसार, शुरूआत से ही आरोपी दिल्ली के होने की आशंका जताई जा रही है। बहादुरगढ़ पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस से भी सहयोग लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
किला मोहल्ला में ज्वैलरी शॉप पर हुई लूट की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

-धर्मवीर सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें