25jjrp02- दुल्हेड़ा स्टेडियम में आयोजित 100 कुंडलीय हवन में भाग लेते डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम दुलहेड़ा में 100 कुंडीय हवन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि दुलहेड़ा गांव के सरपंच अमित देशवाल रहे जबकि आर्य समाज प्रतिनिधि विनीत नरूला शामिल हुए।