18jjrp04- बस स्टैंड के पास लोगों को जागरूक करते यातायात प्रभारी वीरेंद्र सिंह। स्रोत-पुलिस
झज्जर। ट्रैफिक यूनिट झज्जर प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बस स्टैंड के आसपास राहगीरों को यातायात संबंधी नियमों और नशे से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों के पालन से ही सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और हेलमेट तथा सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करें।