फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने तीसरी बार कमल खिलाने का मन बनाया : धनखड़

Wed, 18 Sep 2024 07:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
17jjrp10- झज्जर। जनसभा को संबो​धित करते बादली से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़। स्त्रोत-पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। पीएम मोदी ने किसान, गरीब, युवा और महिला वर्ग के विकास और सम्मान को सबसे ऊपर रखा है।
विज्ञापन

यह बात बादली से भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़ ने गिरधरपुर, बाबेपुर, जटवाड़ा, मुबारिकपुर और तुम्बाहेड़ी में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार कमल खिलाने का मन बना लिया है। आप सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ पांच अक्तूबर को कमल का बटन दबाकर बादली से भी कमल खिलाएं।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि गरीबों का सम्मान और उनकी आय बढ़ाने के कई काम किए। उन्होंने कहा कि एससी समाज अब इतना कमजोर नहीं रहा, जितना कांग्रेसी सोचते हैं। उन्होंने कहा कि हलके में मेरे किए काम दिखाई देंगे। धनखड़ ने कहा कि झज्जर का भला झज्जर का बेटा ही करेगा। झज्जर को अपनी चौधर की जरूरत है। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें