28jjrp14- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में आयोजित एनएसएस सकैंप के दौरान छात्रों क
झज्जर। शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन हो गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों को जिला जुनाइल बोर्ड के सदस्य कुशविंद्र ने उनके अधिकारों से अवगत कराया। झज्जर पुलिस की ओर से प्रतिनिधि संजीत कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने, सुरक्षित तरीके से सड़क पर चलने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य जोगिंदर सिंह ने कहा कि कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है जो उनके जीवन भर काम आता है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल, शिक्षक सुनील कुमार, सुधीर कादयान, कुलदीप डागर, डॉ. प्रवीण खुराना शामिल रहे। संवाद