10jjrp05- चढ़वाना गांव में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। पुलिस की तरफ से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल निर्देशन में नशा मुक्ति टीम ने गांव चढ़वाना में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम में शामिल मुख्य सिपाही सपना और एसपीओ संजीत ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने की अपील की गई। साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करने की सलाह दी गई।