फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डोर टू डोर अभियान चलाकर पुलिस नशे के प्रति कर रही जागरूक

Sun, 11 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
10jjrp05- चढ़वाना गांव में लोगों को नशे के ​खिलाफ जागरूक करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की तरफ से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल निर्देशन में नशा मुक्ति टीम ने गांव चढ़वाना में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम में शामिल मुख्य सिपाही सपना और एसपीओ संजीत ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। नशा संबंधी गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने की अपील की गई। साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें