06jjrp13- मुल्तान सभा की तरफ से आयोजित विराट संत सम्मेलन को संबोधित करते संत। स्रोत-आयोजक
झज्जर। आश्रम हरि मंदिर पटौदी के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कहा कि जननी और जन्मभूमि को जीवन में कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों का ही स्थान जीवन में सर्वोपरि है। शनिवार की देर शाम मुल्तान सभा की तरफ से आयोजित विराट संत सम्मेलन के दूसरे दिन बतौर मुख्य वक्ता स्वामी धर्मदेव ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम उस धरती से पैदा हुए देश है जहां युद्ध के मैदान में भी गीता सुनाई जाती है। कार्यक्रम में आश्रम अमरधाम हरि मंदिर फर्रुखनगर के अधिष्ठाता स्वामी उमानंद ने भी अपने प्रवचन दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान बिरधाना, नप के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, बीजेपी नेता मनीष बंसल, मुल्तान सभा प्रधान प्रवीण सुखीजा, व्यापार मंडल के जिला प्रधान केशव सिंघल उपस्थित रहे।