झज्जर। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया के बाद अब लाभार्थियों के फिजिकल वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिन्होंने वेरिफिकेशन नहीं करवाया है, उन्हें परिषद ने 19 और 20 जनवरी को सत्यापन के लिए अंतिम मौका दिया है। यह जानकारी नगर परिषद झज्जर के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत झज्जर में कुल 407 लाभार्थियों ने फ्लैट के लिए आवेदन किया था। इनमें से अब तक 235 आवेदकों का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा किया जा चुका है जबकि 134 आवेदकों का सत्यापन अभी बाकी है।
ईओ देवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक सत्यापन न कराने वाले आवेदनों को स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा। संवाद