फोटो-63: बहादुरगढ़ के परनाला स्कूल में एनएसएस के श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को सम्मानित करते अशोक राठी।
बहादुरगढ़। पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन विभिन्न गतिविधियों व सम्मान समारोह के साथ किया गया। कैंप के अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत व राष्ट्रीय गीत से हुई। एनएसएस प्रभारी प्रमोद कुमार, पूनम सहरावत, पूजा शर्मा, सुनीता दलाल, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी व एनएसएस जिला कोऑर्डिनेटर अनिल ढुल के नेतृत्व में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय प्रभारी सुनीता दलाल व प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिनकी अतिथियों ने सराहना की। मास्टरशेफ, सांस्कृतिक, नृत्य, गायन व एंकरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान दिया गया। अंत में एनएसएस गीत व राष्ट्रीय गीत के साथ कैम्प का समापन किया गया। संवाद