फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के सहयोग से बाजार रहा खुला,लोगो न की खरीददारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव बहु में शराब के ठेके के विरोध में रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा था। पुलिस प्रशासन के सहयोग के चलते बाजार दिन भर खुला रहा और पहले की तरह दिन भर लोगों का आवागमन जारी रहा व लोगों ने खरीदारी की। शनिवार शाम साढ़े सात बजे मुख्य बाजार व शराब के ठेके पर हुई फायरिंग से ग्रामिणों ने आक्रोशित होकर रविवार को रोष प्रकट करते हुए बाजार पूर्णत: बंद रखा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शराब के ठेके पर 11 अगस्त को सेल्समैन वासुदेव से नगदी लूटने के इरादे से हवाई फायर किया गया था। शनिवार को फिर से फायरिंग हुई। हार्डवेयर सामन के विक्रेता सतीश की दुकान के पास भी फायर किया गया। इस घटना के बाद दहशत बन गई थी। एसपी वसीम अकरम और डीएसपी राहुल देव ने भी घटना स्थल का दौरा किया। व्यापारियों ने बाजार बंद दखे थे। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद रविवार को व्यापारियों ने दुकानें खोली। रविवार और सोमवार को थाना प्रभारी सत्यपाल व चौकी इंचार्ज ने दिन भर रह रहकर स्वयं दुकानदारों व व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। दिन भर बाजार में पुलिस कर्मी गश्त लगाते दिखाई दिए
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल ने बताया की व्यापारियों और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सोमवार को उन्होंने बिना किसी भय के अपनी दुकानें खोली हैं। दिनभर पुलिस प्रशासन बाजार में मौजूद रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 5 टीम गठित की गई हैं। 3 टीम सीआईए से गठित की गई हैं। एक टीम साल्हावास थाना से व एक टीम झाड़ली चौकी से गठित की हुई है जो लगातार अपनेे अपने स्तर पर कार्य कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें