फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 22 से शुरू होगा सावन का महीना, घेवर की खुशबू से महका बाजार

Wed, 17 Jul 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर घेवर तैयार करते कारीगर।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। बाजार घेवर की खुशबू से महकने लगे हैं। तीज का पर्व 7 और रक्षा बंधन 19 को है। बाजारों में खरीदारी भी तेज हो गई है। बाजार में घेवर कई वैरायटी में उपलब्ध हैं, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार घेवर के रेटों में काफी इजाफा हुआ है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसकी बिक्री में और ज्यादा तेजी आएगी।
विज्ञापन

सावन में तीज के अवसर पर बहन-बेटियों को सिंदारा देने की परंपरा पुरानी है। इसमें चाहे कितना ही अन्य मिष्ठान रख दिया जाए, लेकिन घेवर का होना आवश्यक है। इसलिए साल के विशेष समय पर बनने वाली इस पारपंरिक मीठा घेवर का वर्चस्व टूटना संभव नहीं है। भले ही आधुनिक मिठाईयों के सामने इसकी लोकप्रियता में कुछ कमी दिखाई देती है। बुजुर्ग महिला भतेरी व कमला देवी बताती हैं कि बगैर घेवर के न रक्षा बंधन का शगुन पूरा होता है और न ही तीज का। मिष्ठान विक्रेता सुधीर कुमार व सुभाष के अनुसार, लोग ड्राई फूट घेवर को सर्वाधिक पसंद करते हैं। पांच से सात घंटे की यात्रा के दौरान भी यह घेवर खराब नहीं होता है। इसके विपरीत क्रीम या मलाई घेवर को सुरक्षित रखने के लिए निश्चित तापमान की आवश्यकता होती है।
घेवर के दाम में हुआ इजाफा
पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार घेवर के रेट में काफी इजाफा हुआ है। लाल चौक पर मिठाई विक्रेता पंडित अमित ने बताया कि घेवर को सुरक्षित रखना जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन के हिसाब से घेवर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें