बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर श्रद्धा व सम्मान प्रकट किया। विधायक जून लाइनपार स्थित शंकर गार्डन में आयोजित जयंती समारोह में पहुंचे जहां उन्होंने गुरु रविदास को नमन किया और आयोजन समिति को 11 हजार रुपये का दान दिया। साथ ही कार्यक्रम स्थल के विकास के लिए 5 लाख की सरकारी ग्रांट देने की घोषणा की। इसके बाद विधायक राजेश जून ने बराही, लुहारहेड़ी, जसौर व जाखोदा गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया।