-फोटो 88 : कुलासी गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के गांव कुलासी व लडरावण में विधायक राजेश जून ने जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया व बताया कि अभियान का उद्देश्य बीते एक वर्ष के कार्यकाल में गांव और बहादुरगढ़ विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना है। विधायक ने मौके पर समस्याएं भी सुनीं और उन सभी समस्याओं का समाधान करने का ग्राम वासियों को भरोसा दिया। इस मौके पर युवराज छिल्लर, नरेश छिकारा, कुक्कू, ढिल्लू, राकेश छिकारा, पप्पू, काला नया गांव, सुरेश छिकारा, सुनील छिकारा, जस्सी जून, अजय शेखावत, अजीत, लोकेश खरब उपस्थित रहे।