-फोटो 60 : वार्ड-30 में लोगों से संवाद करते विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने रविवार को वार्ड-30 के सैनिक नगर में आयोजित सभा में क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष सैनिक नगर की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को रखा। इनमें सफाई कर्मचारियों की कमी, सीवर का आए दिन ओवरफ्लो होना, 3-4 नई गलियों का निर्माण, कॉलोनी में नियमित सफाई न होना, कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का न आना जैसी समस्याएं प्रमुख रही। विधायक राजेश जून ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।