-फोटो 62 : ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक राजेश जून। स्रोत कार्यालय
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने शनिवार को बहादुरगढ़ के छह गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर विधायक का स्वागत किया। गांवों में विकास कार्यों के लिए उन्होंने सवा करोड़ की सौगात दी। वे धन्यवादी दौरे के दौरान गांव इस्सरहेड़ी, सिदिपुर, लोवाकलां, बालोर, नयागांव जाटयान व नया गांव सैनीयान में पहुंचे थे। विधायक ने कहा कि पांच वर्षों में उनके बीच रहकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराएंगे। सरकार की ओर से लगातार बहादुरगढ़ क्षेत्र के लिए विकास राशि दी जा रही है, ताकि लोगों को प्रदेश की नायब सरकार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मूलभूत सुविधाएं मिल सके। विधायक राजेश जून ने ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र के सभी विकास कार्य लिख कर उनके कार्यालय में भिजवाएं। सभी कार्यों का सर्वे करवाकर जल्द से जल्द उन्हें पूरा किया जाएगा। जून ने एक करोड़ 20 लाख की राशि गांवों के गली व चौपालों के नवीनीकरण के लिए दी है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।