-फोटो 87 : विधायक राजेश जून को तस्वीर भेंट करते आयोजक। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। गांव नूना माजरा में जय दादा जयधर सेवा समिति और मांडोठी के शिव मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया। इनमें विधायक राजेश जून ने शिरकत की। विधायक ने 22 हजार की राशि भंडारों में दान स्वरूप भेंट की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। भंडारा जैसी परंपराएं हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रही है जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं।