फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांवड़ सेवा शिविर 5 अगस्त से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सावन मास में शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए शिव कावड़ सेवा समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर परिसर में मनोज चुघ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई। बैठक में झज्जर-सांपला मार्ग स्थित चौहान पैलेस में लगने वाले 13वें विशाल कावड़ सेवा शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के प्रधान मनोज चुघ ने बताया कि शिविर 5 से 10 अगस्त तक संचालित होगा। इसमें कांवड़ियों के लिए भोजन, स्नान, ठहरने और दवाइयों की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को सुबह 9 बजे पंडित पवन कौशिक हवन-यज्ञ के साथ शिविर का शुभारंभ करेंगे। बैठक में बाबा कांशीगिरि सेवा समिति के प्रधान सुधांशु हंस, उपप्रधान राजकुमार चुघ सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समिति सदस्यों को सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें