बहादुरगढ़। गांव रोहद में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विनोद की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। विनोद रोहद गांव के रहने वाले थे। दो अप्रैल को वह लंच में कंपनी से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक को काले रंग की स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाने की पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।