फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इतने कम मानदेय में घर नहीं चलता

Sun, 10 Dec 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लब कुमार देब शनिवार को खेड़ी खुम्मार गांव में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान जब वे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉल पर पहुंचे तो वहां मौजूद आंगनबाड़ी वर्करों ने उनसे कहा सर 14 हजार रुपये मानदेय में घर नहीं चलता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में 14 हजार रुपये में परिवार का गुजारा नहीं होता। हर चीज महंगी है। वे मन लगाकर काम करती हैं, लेकिन काम की तुलना में वेतन कम है। इस पर सांसद अरविंद शर्मा बोले कि अभी तो सरकार ने मानदेय बढ़ाया है, बढि़या काम करो, फिर दोबारा बढ़ जाएगा। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार ने जो किया है, उसे भी बताएं। सरकार जन हितैषी है। इस अवसर पर डीसी शक्ति सिंह, एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम विशाल कुमार, ओएसडी अंकित कुमार, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. राकेश कुमार, पूर्व मंत्री कांता देवी, पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, केशव सिंहल, बीडीपीओ पूजा शर्मा, प्रकाश धनखड़ मौजूद रहे।
ब्लड शुगर की जांच कराई, खिलौने भी खरीदे
प्रदेश प्रभारी ने अपनी ब्लड शुगर की भी जांच करवाई। प्रदेश प्रभारी ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा हाथ से बने खिलौने व अन्य चीजों की प्रदर्शनी देखी और उनकी खरीददारी भी की। इसके लिए उन्होंने नकद राशि देकर सामान खरीदा। इस दौरान सभी लोगों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन जनता से ध्यान से सुना।
विज्ञापन


इन गांवों में भी पहुंची यात्रा
विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिला के गांव कड़ौदा, खेड़ी होसदारपुर, बीड़ छुछकवास व कुतानी में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गांव कड़ौदा में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, गांव कुतानी में जिला पार्षद रवि बराही, बीड़ छुछकवास में पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान और खेड़ी होसदारपुर में सरपंच सुमनलता ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें