फोटो-51: बहादुरगढ़ के गणपति धाम में आयोजित शिविर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच करती डॉक्ट
बहादुरगढ़। कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र स्थित रवीन्द्रा इंडस्ट्रीज व पारुल रबर कंपनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौके पर कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम गोयल, उद्योगपति रमेश भास्कर, वैभव, अशोक यादव, सुनील कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कोबी ने कंपनी निदेशक निशांत गर्ग व भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी बहादुरगढ़ शाखा की प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश, कंचन कुमार व टीम का आभार जताया। संवाद