फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंचायत समिति के प्रधान-उपप्रधान में लात घूंसे चले

Fri, 19 May 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला परिषद कार्यालय में पंचायत समिति झज्जर के प्रधान व उपप्रधान के बीच विकास कार्यों के लिए ग्रांट के विवाद को लेकर जमकर चले लात घूंसे चले । दोनों को घायल अवस्था में सामान्य उपप्रधान को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही टीम पुलिस सामान्य अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की एक टीम घायल उप प्रधान के बयान लेने के लिए रोहतक पीजीआई रवाना हो गई थी। घटना वीरवार की शाम की है। झज्जर पंचायत समिति के प्रधान जगदीप व उपप्रधान जगदीश धनखड़ जिला परिषद के कार्यालय में बैठे थे। पंचायत समिति की और से गांवों में होने वाले विकास कार्यों की ग्रांट को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई पहले दोनों में बहस बाजी हुई बाद में मामला बढ़ गया और दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपप्रधान जगदीश को इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल में पहुंची गई थी। प्रधान व उप प्रधान दोनों भाजपा से जुड़े हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।
- वर्जन
मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तरफ से बयान दर्ज नहीं हुए हैं। इस कारण अभी मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस की टीमें घायलों के बयान लेने के लिए गई हैं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद ही मामला दर्ज हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें