फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माता के दर्शन के लिए गया था गनमैन पीछे से कार सवारों ने बरसाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेरी/झज्जर। कादयान खाप के प्रधान एवं बेरी नगर परिषद की चेयरमैन जिंदल कादयान के पति देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान को हिमांशु गैंग से खतरा बताया जा रहा था। इसके आधार पर पुलिस ने उसे सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया हुआ था।
वारदात के समय पुलिसकर्मी उनके साथ नहीं था। वह माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए गया हुआ था। उस दौरान ही कार में सवार होकर आए चार से पांच बदमाशों ने प्रधान सहित तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरी में मेले के चलते हर रास्ते पर पुलिस तैनात थी। पुलिस की तरफ से नाके भी लगाए गए थे। डीएसपी के स्तर के अधिकारी भी बेरी में तैनात थे। उस समय ही बदमाश हथियारों से लैस होकर आए और इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर रोहतक की तरफ फरार भी हो गए। वारदात के समय गनमैन का न होना पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें