बहादुरगढ़। भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष नेता रमेश दलाल के नेतृत्व में केएमपी मांडोठी टोल पर चल रहा किसानों का धरना लगातार जारी है। किसानों ने कहा कि उनकी मांगों को मानते हुए सरकार जल्द से जल्द उन्हें उनकी जमीन का मुआवजा 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ दे।
दरअसल, केएमपी के साथ लगती जमीन पर पलवल-सोनीपत तक रेल कॉरिडोर बनाया जाना है। इसके लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। किसान जमीन के बदले 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की मांग पर अड़े हैं। इस मौके पर नौगामा प्रधान आसौदा कपूर सिंह, महताब मांडोठी, रतर सिंह, राजेन्द्र मांडोठी, पंडित जयपाल, प्रधान अशोक, रामचंद्र आसौदा, बीजे प्रधान मांडोठी, ओम साहब, सुल्तान दलाल, भूप सिंह लोहचब, रामधारी बुपनिया, बलवान मेहन्दीपुर डाबोदा, पंडित सुरेश, रणधीर रेवाड़ी खेड़ा, लीलू, कविता दलाल, पूनम दलाल, सरोज मांडौठी, रेखा दलाल, अंजू, कृष्णा लोहचब, कमला बुपनिया, संतोष, राजो आदि मौजूद रहे।