नारनौल। निजामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती 20 हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण लेकर चली गई जो अब तक घर नहीं पहुंची है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी मंगलवार सुबह करीब साढे आठ बजे नांगल चौधरी कॉलेज के लिए गई थी लेकिन वह कॉलेज में भी नहीं गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।