बहादुरगढ़। दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि युवाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी से ही देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि डूसू अध्यक्ष आर्यन मान की जीत यह साबित करती है कि आज का युवा नेतृत्व के लिए पूरी तरह तैयार है और राजनीति में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है। डूसू अध्यक्ष आर्यन मान के निवास पर मंगलवार देर शाम को पत्रकारों से बातचीत में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि देश के नागरिकों को युवा, महिला, गरीब और किसान इन चार वर्गों में विभाजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके सशक्तिकरण की नीति पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर, हरिमोहन धाकरे, दिनेश शेखावत, पंकज गर्ग आदि मौजूद थे। संवाद