फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दोपहर तक छाया रहा कोहरा, फिर धूप से मिली राहत

विज्ञापन
29jjrp31- शहर के बहादुरगढ़ रोड पर कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। वीरवार की सुबह कोहरा के साथ हुई। सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक कोहरा छाया रहा। पूरा दिन ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर तक रही। दोपहर दो बजे हल्की धूप निकली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। वीरवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का डबल अटैक देखने को मिला। 31 जनवरी की शाम से उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना बन रही है। 31 जनवरी से लेकर 2 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें