21jjrp27- झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते हुए पुलिस व परिजन। संवाद
झज्जर। गांव दादरी तोए निवासी व्यक्ति ने फंदे से लटक कर जान देने का मामले सामने आया है।आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली गांव हरदेवपुर हाल निवासी गांव दादरी तोए करीब 26 वर्षीय के तौर पर हुई है। मृतक किसी निजी कंपनी में काम करता था और दादरी तोए गांव में किराए के मकान में रहता था। वहीं किराए के मकान में ही उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।