फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन छिपते ही अंधेरे में डूब जाता है ड्रेन मार्ग

Wed, 20 Mar 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर का करीब पांच किलोमीटर लंबे मार्ग ड्रेन मार्ग की स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से यहां दिन छिपते ही अंधेरा हो जाता है। इस कारण यहां हादसों का डर बना रहता है। दुकानदारों ने इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट ठीक कर प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदार संदीप शर्मा, प्रमोद कुमार, तेजेंद्र सिंह का कहना है कि शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ड्रेन वाले रास्ते पर कई साल पहले लाइटें लगाई गई थी, लेकिन कुछ ही समय तक ठीक-ठाक चली। इसके बाद यह ठप हो गई और इन्हें ठीक करवाने की भी कोशिश नगर परिषद अधिकारियों और नेताओं द्वारा नहीं की गई। नगर परिषद की ओर से शहर के झज्जर रोड, मेला ग्राउंड रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, रेलवे रोड समेत कई मार्गों पर तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं, लेकिन जिन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें रोशनी नहीं दे रही हैं। वहां पर कोई बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। शाम होते ही ड्रेन वाले रास्ते पर अंधेरा छा जाता है। एक भी स्ट्रीट लाइट चालू नहीं है। यह मार्ग करीब 5 किलोमीटर लंबा है और यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का दिल्ली और रोहतक की तरफ आवागमन रहता है। सड़क पर अनेकों स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। अंधेरा होने के बाद कई बार यह गड्ढे वाहन चालकों को नजर नहीं आते और हादसा हो जाता है।


वर्जन...

नगर परिषद की ओर से जल्द इन लाइटों को ठीक कराया जाएगा। जहां नई लाइटें लगाने की जरूरत होगी, वहां नई लाइटें लगवाई जांएगी। लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें