फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बैठक में लिया भूख हड़ताल करने का फैसला

विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ में बैठक करते बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की मंगलवार को यूनिट स्तरीय बैठक हुई। इसमें राज्य कार्यकारिणी की बैठक में दिए गए निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करवाने व कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। फैसला लिया कि आगामी आंदोलन कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को कार्यकारी अभियंता कार्यालय, 29 जनवरी को अधीक्षक अभियंता कार्यालय और 2 फरवरी को रोहतक जोन के चीफ कार्यालय पर भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान केंद्रीय कमेटी सदस्य रविन्द्र दलाल व एसकेएस ब्लॉक प्रधान बहादुरगढ़ बिजेंद्र सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान उमेश ने की और मंच संचालन यूनिट सेक्रेट्री राकेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें