फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लौह पुरुष की जयंती पर गूंजेगी एकता की हुंकार

Fri, 31 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
30jjrp01- बेरी में आयोजित बैठक को संबो​धित करती एसडीएम रेणुका नांदल। स्रोत-प्रचार विभाग
विज्ञापन
बेरी। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर उपमंडल बेरी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। एसडीएम रेणुका नांदल ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में वीरवार को बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को रवाना किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी शहर के मुख्य मार्ग शिव चौक, बस स्टैंड,जाट धर्मशाला से होती हुई हर्बल पार्क में संपन्न होगी। स्कूली छात्र, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी व युवा भी रन फॉर यूनिटी में भाग लेंगे। इस मौके पर एसएमओ डॉ. सुभाष चंद्र, बीडीपीओ राजाराम, बीईओ सुंदर लाल, विकास कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें