फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी का टैंक साफ करने उतरे दो कर्मियों की हालत बिगड़ी

Sun, 30 Jul 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव डीघल सीएचसी में पानी टैंक की सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों को की हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर दोनों का सीएचसी में उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी है। दोनों कर्मी बिना उपकरण के टैँक में उतरे थे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की पहचान गांव बसाना निवासी संदीप व रोहतक काठमंडी निवासी अजय के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी कौशल रोजगार निगम के तहत लगे हुए है। संदीप प्लंबर हेल्पर व अजय सीवरमैन के पद पर पीजीआई में ड्यूटी लगी हुई है। बताया जा रहा है कि टैंक से निकल रही किसी घातक गैस की वजह से उनकी हालत बिगड़ी है। बता दे कि करीब 15 दिन पहले एसएमओ अनिल सचदेवा ने सीएचसी का निरीक्षण किया गया। जिसमें पानी के टैंक की सफाई नहीं मिली। पानी के टैंक की सफाई को लेकर पीजीआई के प्रबंधक को पत्र लिखा था। इसी के चलते आज शनिवार को दो कर्मचारी पानी के टैंक की सफाई करने के लिए डीघल सीएचसी में पहुंचे थे। इस संबंध में डीघल सीएचसी में एमओ संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को सीएचसी में टैंक की सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों की हमें कोई जानकारी नहीं थी। सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों ने सीएचसी में पहुंचकर अस्पताल के कर्मचारियों से पानी के टैंक की जानकारी लेकर सफाई शुरू कर दी थी। कर्मचारियों को गैस चढ़ने के बाद बेहोश हो गए थे। जिनको सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया गया था। जहां दोनों कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें