फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: ट्रेन में बेटी के साथ जा रहे व्यक्ति की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बेटी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए जा रहे दुर्गा कॉलोनीवासी एक व्यक्ति की पंजाब मेल एक्सप्रेस की बोगी में ही हालत बिगड़ गई। उसकी बेटी व अन्य यात्रियों ने उसे संभाला और किसी तरह से ट्रेन से नीचे उतारकर आनन-फानन में उसे अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था और शहर में ही एक सीमेंट की दुकान पर काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मूलत: बिहार के सिवान का रहने वाला नवीन कुमार फिलहाल बहादुरगढ़ की दुर्गा कॉलोनी में अपने परिवार समेत रह रहा था। सोमवार की सुबह वह अपनी बड़ी बेटी स्नेहा के साथ दिल्ली की ओर जा रहा था। उसकी बड़ी बेटी की अमृतसर में किसी प्राइवेट सेक्टर में ज्वाइनिंग होनी थी। ऐसे में बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से वह दिल्ली जाने के लिए बेटी के साथ पंजाब मेल में सवार ही हुआ था। कुछ ही समय बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो बेटी भी घबरा गई। वह चिल्लाई तो अन्य यात्रियों ने नवीन कुमार को तुरंत संभाला, मगर तब तक वह अचेत हो चुका था।
मृतक नवीन दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर इस मामले में जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजेश मुदगिल का कहना है कि जिस दुकान पर वह काम करता था उस व्यक्ति के बयान के आधार पर पुलिस ने घटना को इत्तफाक मानते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें