फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिनभर नहीं बरसे बादल, रात तक छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा, लेकिन दिनभर इंतजार के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई। केवल दोपहर करीब एक बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस में कोई खास राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिक नमी के कारण लोगों को 38 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ। हवा की गति धीमी रहने से उमस और बढ़ गई। बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से परेशान नजर आए। मौसम विभाग ने अगले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। धान सहित खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि तेज बारिश से तापमान गिरेगा और गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें