20jjrp19- झज्जर। सिविल अस्पताल के मुख्य गेट पर लगे पोस्टर। संवाद
झज्जर। शहर में अवैध रूप से सरकारी व निजी बिल्डिंगों पर होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगे हुए हैं।
शहर की अधिकतर दीवारों को लोगों ने पोस्टर, बैनरों से ढक दिया है। इससे शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। इस पर नगर परिषद की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। न तो पोस्टर, होर्डिंग, बैनर लगाने वालों के चालान किए जा रहे हैं और न ही कोई हिदायत दी जा रही है। इसके चलते उनके हौंसले बुलंद हैं। शहर के सरकारी स्कूलों के अलावा सरकारी अस्पताल, सरकारी कार्यालयों की बिल्डिंग के अलावा निजी संपत्तियों पर भी लोगों ने पोस्टर, बैनर अवैध रूप से लगाए हुए हैं। इनमें अधिकतर कोचिंग संस्थान व निजी संस्थान शामिल हैं। ऐसा करने पर इनके चालान काटे जाने का प्रावधान किया गया है, लेकिन आज तक नप की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
20jjrp19- झज्जर। सिविल अस्पताल के मुख्य गेट पर लगे पोस्टर। संवाद