16jjrp06-जिला विधिक प्राधिकरण की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। स्रोत-प्राधिकरण
झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली, हसनपुर सरकारी विद्यालयों में अंतर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसका उद्देश्य बच्चों में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करना है। विद्यालयों में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम नशे के खिलाफ अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष अजय तेवतिया, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव विशाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में नशे के द्वारा होने वाले हानिकारक प्रभावों को बताने का काम करते हैं। संवाद