बेरी। गत दिवस जहाजगढ़-छुछकवास मार्ग पर दो डंपरों की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। टक्कर होने के बाद दोनों डंपरों में भीषण आग लग गई। आग लगने के लिए कारण एक डंपर चालक केबिन में फंस गया था। केबिन में फंसने के बाद वह जिंदा जल गया था। ड्राइवर के कंकाल बचे थे। जिसको पुलिस पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवाया हुआ था। मंगलवार को पुलिस बोर्ड के द्वारा डंपर में जिंदा जले ड्राइवर का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि डंपर में जिंदा जले ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड की तरफ से करवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद