15jjrp22- झज्जर। बेरी के नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए। संवाद
बेरी। खंड शिक्षा अधिकारी रोहताश दहिया ने वीरवार को कार्यभार ग्रहण किया। वह इससे पहले 9 साल तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहराना में प्राचार्य के पद पर रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने पर बेरी नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान ने खंड शिक्षा अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।