फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाविप की बहादुरगढ़ शाखा ने किया हवन यज्ञ

विज्ञापन
-फोटो 83 : हवन में आहूति देते भाविप सदस्य। स्रात भाविप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद की बहादुरगढ़ शाखा की ओर से हिंदू नव वर्ष 2083 के उपलक्ष्य में वीरवार को हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया। गणपति कंप्यूटर केंद्र पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में मंत्रोंच्चारण कर हवन यज्ञ करवाया। समाजसेवी मुकेश बंसल और स्वीटी बंसल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी और जिला समन्वयक सतीश शर्मा ने हिंदू नव वर्ष की स्थापना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस दिन के सूर्योदय से ब्रहाजी ने श्रृष्टि की रचना आरंभ की और राजा विक्रमादित्य ने राज्य स्थापित किया। मौके पर शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता, सचिव विजय पुन्हानी, प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा, प्राचार्य डॉ. कुलदीप जून, पूर्व अध्यक्ष हरीश बजाज, विरेंद्र कौशिक, रमेश सुखीजा, दीपेश राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें