27jjrp31- झज्जर। श्री प्राचीन रामलीला में शूर्पणखा की नाक काटने का मंचन करते हुए कलाकार। स्रोत-
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड स्थित श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के मैदान में शनिवार को भरत मिलाप और शूर्पणखा की नाक काटने का मंचन किया गया। यहां राम-भरत मिलाप के मंचन को देश दर्शक भाव विभोर हो उठे। इसके बाद शूर्पणखा का नाक काटा जाना और रावण का सीता हरण करना खास रहा। वहीं शहर के भगत सिंह चौक स्थित श्री विकास रामलीला क्लब में राम वनवास का मंचन किया गया।