फोटो नंबर 72: बिजली निगम कार्यालय में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : credit
बादली। गुरुग्राम रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में हनुमान जी के वार्षिक भंडारे में जिलेभर के बिजली निगम कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। इसके अलावा बादली बिजली निगम के दर्जनों गांव के ग्रामीण और सामाजिक लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ जिसमें संदेश दिया कि हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बादली बिजली निगम के एसडीओ विपिन मलिक मुख्य तौर पर मौजूद रहे। एसडीओ विपिन मलिक ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से प्रतिवर्ष साल के पहले मंगलवार को भंडारा व कीर्तन का आयोजन किया जाता है।