रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के रेवाड़ी से प्रत्याशी सतीश यादव ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के पैदयावास, शहबाजपुर खालसा, बैरियावास, काठूवास, भुड़ला, संगवाड़ी, लाधुवास गुर्जर, साल्हावास और निखरी में जनसंपर्क किया। सतीश यादव ने मतदाताओं की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं को साझा किया। इसमें रोजगार सृजन, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य सेव आदि थे। सतीश यादव ने कहा कि उनक लक्ष्य रेवाड़ी को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है। जहां प्रत्येक नागरिक को जीवन जीने का अवसर मिले। स्थानीय लोगों ने सतीश यादव को अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया।