फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किन्नर के मकान में आग लगाने वाले आरोपी ने सरेंडर किया

Tue, 25 Jun 2024 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। तीन दिन पहले किन्नर के मकान का ताला तोड़कर आग लगाने वाले आरोपी ने सोमवार को चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी और आरोपी का रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के आरोपी से आग लगाने के कारणों की पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि 20-21 जून की रात तो पाना बैठान की कबूलपुर मार्ग पर कॉलोनी में किन्नर के मकान का ताला तोड़कर आग लगा दी थी। आग लगाने से मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया था। किन्नर में मकान में आग लगाने वाले बेरी निवासी अजय के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की हुई थी। सोमवार को आरोपी ने खुद चौकी में आकर सरेंडर कर दिया। किन्नर बोली सब कुछ बर्बाद हो गया है। किन्नर गरिमा उर्फ संदीप ने बताया था कि पिछले 10 साल से कॉलोनी में मकान बना कर रह रही है और किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जिस युवक ने मकान में आग लगाई वह मकान में आता रहता था और उसने मकान में आग लगाकर सब कुछ बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन

किन्नर के मकान में आग लगाने वाले आरोपी ने सोमवार को चौकी में आकर सरेंडर कर दिया है। मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा और आरोपी का रिमांड भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

सतवीर, शहर चौकी प्रभारी बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें