फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुजाना चौक पर हुए हत्याकांड के आरोपी पकड़ से दूर

Mon, 25 Sep 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। 23 अगस्त को बेरी के दुजाना चौक पर दिनदहाड़े ब्रेजा कार में सवार होकर आए युवकों ने बलेनो कार सवार युवकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थी। गोली लगने के बाद एक युवक की मौत हो गई थी और अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाने का दावा किया था लेकिन आज तक हमलावर पुलिस पकड़ से दूर हैं। सीआईए इंचार्ज सोमबीर ने बताया कि एक इस मामले में कार में सवार 5 आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना में एक महिला सहित अन्य 6 लोगों को 120 तहत गिरफ्तार किया हुआ है। घटना के प्रयोग ब्रेजा गाड़ी को बरामद कर लिया था। घटना को अंजाम देने वाले बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार आरोपियों के रिश्तेदारियों व अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन आरोपियों को कोई अहम सुराग नहीं लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें