फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियार सहित पकड़े आरोपी को रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। थाना दुजाना के एरिया से अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि धौड़ निवासी राहुल अवैध हथियार लिए हुए धौड़-दुजाना रोड पर है। इस सूचना पर स्पेशल स्टॉफ झज्जर की पुलिस टीम में तैनात मुख्य सिपाही सुशील कुमार ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति खड़ा पैदल-पैदल आता दिखाई दिया। उपरोक्त व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो देसी पिस्तौल, एक कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुए। उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी पर अवैध हथियार रखने और जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें