-फोटो 85: भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते देशभर से पहुंचे साधु संत व श्रद्धालु। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। श्री बालाजी महाराज मंदिर में बुधवार को श्रीगोपाल दास महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रामाशिष दास (गणेश बाबा) के पावन सानिध्य में विधिवत संपन्न हुआ। यहां श्रद्धालु साधु-संतों के दर्शन कर आशीर्वाद लेते नजर आए। आयोजन के दौरान सेवा भाव और सहयोग की भावना भी देखने को मिली जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।