बहादुरगढ़। जैन समाज का दस लक्षण महापर्व 8 सितंबर से शुरू होगा। इसको लेकर शहर के चारों जैन मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 18 सितंबर को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। शहर में रथ यात्रा निकलेगी।
इसमें उत्तर प्रदेश की झाकियां और दिल्ली का बैंड शामिल होगा। महापर्व के दौरान 10 दिनों तक अलग-अलग विभिन्न रूपों में पूजा पाठ के साथ यह पर्व मनाया जाएगा। 8 सितंबर को उत्तम क्षमा पर्व, 9 को उत्तम मार्दव पर्व, 10 को उत्तम आर्जव पर्व, 11 को उत्तम शौच पर्व, 12 को उत्तम सत्य पर्व, 13 को उत्तम उत्तम संयम पर्व, 14 को उत्तम तप पर्व, 15 को उत्तम त्याग पर्व, 16 को उत्तम अंकिचन्य पर्व मनाया जाएगा। 17 सितंबर को उत्तम ब्रह्मचर्य पर्व अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। बहादुरगढ़ जैन समाज के प्रधान सुनील जैन ने बताया कि 18 सितंबर को पूरे हर्षोल्लास के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर अनाज मंडी में पांडुशिला पर पहुंचेगी।