फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज से बढ़ने लगेगा तापमान, अभी हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास

Thu, 07 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। मार्च का पहला सप्ताह बीत गया है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने 7 मार्च से तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। 10 मार्च तक तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसके बाद लोगों को गर्मी का अहसास होगा।
विज्ञापन

बुधवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 8 मार्च तक प्रदूषण की स्थिति सामान्य रहेगी। बुधवार को एक्यूआई गहरे हरे रंग में 91 पर दर्ज किया गया। इस समय बहादुरगढ़ वासियों को सांस लेने के लिए साफ ऑक्सीजन मिल रही है। मार्च की शुरुआत के बाद से ही बहादुरगढ़ का मौसम सुहावना बना हुआ है। दोपहर में धूप खिल रही है, लेकिन ठंडी हवाओं ने तापमान को बढ़ने से रोक रखा है। हालांकि, यह खुशनुमा मौसम वीरवार से नहीं मिलेगा। इस दिन से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और लोगों को दोपहर में गर्मी परेशान करेगी। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को बहादुरगढ़ में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। 7 मार्च से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा, आसमाफ साफ रहेगा। 8 व 9 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। 9 से 11 मार्च को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री डिग्री पर रह सकता है। 10 और 11 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं 8 मार्च तक प्रदूषण पूरी तरह सामान्य स्थिति में रहेगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें